Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मिट्टी के झूमर और हैगिंग दीये बने लोगों की पसंद

मिट्टी के झूमर और हैगिंग दीये बने लोगों की पसंद
दीपावली पर सजावट के लिए चाइनीज उत्पाद को बहिष्कार कर लोग मिट्टी से बनी वस्तुएं पसंद कर रहे है।

अमर सैनी

नोएडा। दीपावली पर सजावट के लिए चाइनीज उत्पाद को बहिष्कार कर लोग मिट्टी से बनी वस्तुएं पसंद कर रहे है। इसमें मिट्टी के बने फाउंटेन, मिट्टी के झूमर, जलने वाला लालटेन, हैंगिंग दीये और सजावट के लिए मूर्तियां की लोगों को पसंद आ रही हैं। सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे के पास अस्थायी दुकान चलाने वाले अर्जुन ने बताया कि हर साल दीपावली पर रंग-बिरंगे दीये, झालर और अन्य प्रकार के सजावटी सामानों की मांग रहती है। इस बार उन्होंने इस मांग को ध्यान में रखते हुए 50 से अधिक वैरायटी के दीपक तैयार किए हैं, जो बेहद आकर्षक हैं। इसके अलावा, मोमबत्ती वाले दीये और अन्य विशेष आइटम भी बनाए गए हैं। चिकनी मिट्टी से लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, हवन कुंड, पेंटिंग्स और अन्य सजावटी सामान तैयार किए गए हैं, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं। रंगीन दीयों की कीमत 50 रुपए से शुरू है। इसके अलावा, पेंटिंग्स और मूर्तियों की कीमत 200 रुपए से लेकर हजार रुपए तक जाती है। उन्होंने बताया कि मेरठ, कोलकाता, राजस्थान और अन्य स्थानों पर तैयार किए गए आइटम्स भी उपलब्ध हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *