Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा में नाबालिग युवती का अपहरण, पुलिस ने कुछ घंटों में किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

Noida Crime: नोएडा में नाबालिग युवती का अपहरण, पुलिस ने कुछ घंटों में किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने बेहद तेजी से सुलझाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को दबोचा, बल्कि युवती को भी सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। यह मामला 30 जुलाई को उस वक्त सामने आया जब एक युवक एक निजी स्कूल के सामने से एक लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया।

घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दोपहर में प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक संदिग्ध युवक स्कूल के बाहर से लड़की को जबरदस्ती एक कार में बैठाकर ले गया है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस सक्रिय हुई और उच्च अधिकारियों के निर्देशन में तुरंत एक टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में आरोपी मोनू यादव को पर्थला गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अपहरण में प्रयुक्त कार ग्लैन्जा (UP16 EK 8180) को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मोनू यादव (उम्र 19 वर्ष) पुत्र मन्डे यादव, निवासी ग्राम बहलोलपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी लड़की को पहले से जानता था और किसी बहाने से उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया था। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की कानूनी दृष्टिकोण से गंभीरता से जांच कर रही है और नाबालिग के बयान के आधार पर धारा 363 (अपहरण) और संबंधित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नोएडा पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी वारदात को समय रहते रोक लिया गया और एक नाबालिग को सुरक्षित वापस लाना संभव हो पाया। इस कार्रवाई ने न सिर्फ परिजनों को राहत दी, बल्कि समाज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास भी मजबूत किया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें