Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दीपावली बाजार में पानी वाले दिये लोगों को लुभा रहे

दीपावली बाजार में पानी वाले दिये लोगों को लुभा रहे
दीपावली पर्व में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं, बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

अमर सैनी

नोएडा। दीपावली पर्व में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं, बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। हर मन में आस्था और विश्वास वही है, लेकिन बदलते दौर के साथ दीपावली पर्व के बाजार का स्वरूप बदल चुका है। लोग मिट्टी के दीयों के साथ कृत्रिम रोशनी वाले पानी के दिये भी खरीद रहे है। लोगों का पर्व को लेकर उत्साह देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। सुबह से ही बाजार में भीड़ उमड़ रही है और लोग अपने-अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। मोमबत्ती ने मोम के दियों का रूप ले लिया है। रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों की दुकानों पर भरमार हैं। शहर के सेक्टर-18, सेक्टर-27, अट्टा मार्केट, सावित्री मार्केट, सेक्टर-15 नयाबांस, सेक्टर-49 बरौला, सेक्टर-41-50 मार्केट के साथ अन्य छोटे-बड़े बाजारों में ग्राहक खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। स्थायी दुकानों पर ही नहीं, अस्थायी दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जबरदस्त है। महिलाएं घर का सजावटी सामान और गहनों की खरीदारी में जुटी हैं।

इस बार बाजार में पानी से जलने वाले इलेक्ट्रानिक दीये लोगों को काफी लुभा रहे हैं। इन दीयों को जलाने के लिए मिट्टी के दीयों की तरह तेल या घी की जरूरत नहीं पड़ती है। यह पानी के थोड़ी सी ही मात्रा से यह पूरी रात रोशन रहते हैं। दरअसल, इनमें छोटी एलईडी लगी है। इनकी खासियत यह है कि पानी में डालने पर ही यह जलती है। इन दीयों के दस नगों की कीमत 300 से लेकर 350 रुपये है। इसी तरह से पानी में तैरने वाले फूलवाले दीपक भी बाजार में उपलब्ध हैं।

चॉकलेट और गुलाब की खुशबू वाली मोमबत्ती

बाजार में चॉकलेट, गुलाब और वनीला आदि की खुशबू वालीं मोमबत्तियां बाजार में खूब बिक रही हैं। इसका एक सेट 150 रुपये से लेकर 500 रुपये में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हैं। दीपावली को जगमग करने की इस बार तैयारियों में इजाफा हुआ है। बाजार में मोर वाला दीया भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं रंग-बिरंगी मोमबत्तियां भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

ऊन वाले झूमर आकर्षण का केंद्र

दीपावली पर झूमरों की भी खूब खरीदारी की जाती है। ऊन वाली झूमर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है। स्वास्तिक झूमर भी खूब खरीदे जा रहे हैं। रंग-बिरंगी झूमर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उसे आंगन, दरवाजे पर लटका सकते हैं। इसके बीच में एलईडी बल्ब लगता है। कई रंगों में यह बाजार में उपलब्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *