Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Farmers Protest: नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन, सड़क पर धरना और लंबा जाम

Farmers Protest: नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन, सड़क पर धरना और लंबा जाम

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब सैकड़ों व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारी मंडल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में करीब 200 से अधिक दुकानदार और स्थानीय व्यापारी धरने पर बैठ गए, जिससे एलिवेटेड रोड पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन के कारण आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

व्यापारियों का आरोप है कि भंगेल एलिवेटेड रोड से भंगेल मार्केट की ओर जाने वाला रास्ता लंबे समय से बंद है, जिसे खोलने की मांग वे लगातार कर रहे हैं, लेकिन नोएडा प्राधिकरण और पुलिस द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। रास्ता बंद रहने की वजह से ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दुकानदारों का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है और रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। कई व्यापारियों ने बताया कि बिक्री लगभग शून्य हो चुकी है और दुकानें खुली रहने के बावजूद ग्राहक नहीं आ रहे।

धरने पर बैठे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के रवैये को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका आरोप है कि एलिवेटेड रोड के निर्माण और ट्रैफिक प्लानिंग में भंगेल मार्केट के हितों की अनदेखी की गई, जिससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है।

मामला नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र का है, जहां प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक भंगेल मार्केट का रास्ता नहीं खोला जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के चलते नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई और घंटों तक लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें