राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने तय कर दिया कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की – दीपेन्द्र हुड्डा

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने तय कर दिया कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की – दीपेन्द्र हुड्डा

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने तय कर दिया कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश में कांग्रेस की जीत में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व खास तौर पर राहुल गांधी के योगदान को बताते हुए कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के हरियाणा आने के बाद से ही प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनना शुरु हो गया था। जिसकी झलक लोगों ने लोकसभा चुनाव में दिखा दी थी और कांग्रेस को हरियाणा में पूरे देश में सबसे ज्यादा 47.6 प्रतिशत वोट दिया। उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जी-तोड़ मेहनत को देते हुए सभी को बधाई दी। दीपेन्द्र हुड्डा ने सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश के मतदाताओं, चुनावकर्मियों का भी धन्यवाद किया।

दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा में नयी शुरुआत करके प्रदेश को देश में विकसित व खुशहाल राज्य के रूप में आगे लेकर आने का लक्ष्य दोहराया और कहा कि पिछले 10 साल के भाजपा शासनकाल में प्रदेश काफी पिछड़ गया है। हरियाणा में लोगों ने प्रदेश में खुशहाली और विकास के लिये वोट किया और बीजेपी सरकार की विदाई पर मुहर लगा दी है। पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीनों के जरिये दिखी। दिल्ली के तीन तरफ बसे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी मजबूती से उभरकर आयी है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बड़े बहुमत से कांग्रेस सरकार बन रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन तरफ़ बसा हरियाणा देश में उदाहरण बने – विश्व स्तरीय शिक्षा का, स्वास्थ्य सुविधाओं का, इंफ्रास्ट्रक्चर का, क़ानून व्यवस्था का जहाँ देश में सबसे ज़्यादा निवेश हो और युवाओं को रोज़गार के स्वर्णिम अवसर मिले। दीपेन्द्र हुड्डा ने मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं के खोखले दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी में ट्रेनिंग ही इस बात की दी जाती है कि बड़े झूठ बोलो और उससे भी बड़े आत्मविश्वास के साथ झूठे दावे करो।
***

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img