Noida Crime: नोएडा में शातिर लुटेरे गिरफ्तार, अर्जुन अवार्डी रेसलर दिव्या काकरान के पति से लूटी थी ढाई लाख की चेन

Noida Crime: नोएडा में शातिर लुटेरे गिरफ्तार, अर्जुन अवार्डी रेसलर दिव्या काकरान के पति से लूटी थी ढाई लाख की चेन

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime: बीती देर रात नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शातिर लुटेरों से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों, नरेश उर्फ देवा और ऋषभ, को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने अर्जुन अवॉर्ड विजेता रेसलर दिव्या काकरान के पति से सोने की चेन लूटी थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके पास से सात मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए बरामद किए। एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि गुरुवार देर रात एफएनजी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए। नरेश के खिलाफ 12 और ऋषभ के खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज हैं।

ये दोनों बदमाश हाई स्पीड बाइक पर छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। ऋषभ ने अपने साथी आकाश के साथ 26 नवंबर को सेक्टर-27 में दिव्या काकरान के पति से सोने की चेन छीनी थी। इसके अलावा, 3 दिसंबर को सेक्टर-73 में ओआईडीबी बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति से आईफोन 14 प्रो मैक्स लूटा था। पुलिस लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश में थी। इनकी गिरफ्तारी से नोएडा में छिनैती की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है। आकाश की तलाश जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img