Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल लाइफ गुडगू छात्रवृत्ति कार्यक्रम की घोषणा की है
मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

अमर सैनी

नोएडा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल लाइफ गुडगू छात्रवृत्ति कार्यक्रम की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने सहित उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके भारत भर के छात्रों को उनकी शैक्षिक यात्रा में मदद करना है। इस छात्रवृत्ति में भारत भर के 200 कॉलेज शामिल हैं। वहीं, कार्यक्रम में गलगोटिया विश्वविद्यालय, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और लॉयड लॉ कॉलेज के विद्वानों को सम्मानित किया गया।
लाइफ गुडगू छात्रवृत्ति कार्यक्रम उच्च शिक्षा के किसी भी शैक्षणिक वर्ष के छात्रों के लिए खुला है। छात्रवृत्ति दो प्रमुख मानदंडों के आधार पर प्रदान की जाएगी। पहला, जरूरत आधारित श्रेणी के तहत 25 प्रतिशत छात्रवृत्ति सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होगी। दूसरी योग्यता आधारित छात्रवृत्ति उन छात्रों को दी जाएगी, जिन्होंने अपनी कक्षा 12 की परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक या अगले शैक्षणिक वर्षों में 7 सीजीपीए प्राप्त किए हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के कार्यक्रम के उद्देश्य के अनुरूप, छात्रवृत्ति का 25% मेधावी छात्राओं के लिए आरक्षित होगा। वित्तीय सहायता ट्यूशन फीस का 50% या स्नातक विद्यार्थियों के लिए 1 लाख रुपये तक तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए 2 लाख रुपये तक होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *