Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

आठ माह बाद भी चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ

करीब आठ माह पहले गांव मामूरा में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में फेज-3 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
आठ माह बाद भी चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ

अमर सैनी

नोएडा। करीब आठ माह पहले गांव मामूरा में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में फेज-3 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। हालांकि आरोपियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए शिकायत की है।
अरुण कुमार ने बताया कि मामूरा की गली नंबर-1 में एलडी कम्युनिकेशन के नाम से उनकी दुकान है। 4 जनवरी की रात को चार चोर दुकान का शटर तोड़कर 14 मोबाइल फोन और 2200 से अधिक रुपये लेकर भाग गए। उस समय एक आरोपी दुकान में घुसा था और तीन बाहर निगरानी कर रहे थे। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चारों आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई और दुकान के अंदर लगे कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर कैद हो गई। अरुण का आरोप है कि लिखित शिकायत पर मुहर लगाकर थाने में दे दी गई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उस समय पीड़ित ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट डाली थी, लेकिन पुलिस ने उसे डिलीट करने का दबाव बनाया। अब एक बार फिर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *