Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स पर लगाया 54.32 लाख रुपये का जुर्माना, एसटीपी बंद और नियमों का उल्लंघन

Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स पर लगाया 54.32 लाख रुपये का जुर्माना, एसटीपी बंद और नियमों का उल्लंघन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने यह कार्रवाई सोसाइटी में एसटीपी (सेप्टिक ट्रीटमेंट प्लांट) न चलाने, शोधित सीवेज को नालियों में बिना उपयोग किए डिस्चार्ज करने, उद्यानों के लिए भूजल दोहन करने और सोसाइटी से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन न करने के चलते की है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सीवर विभाग की टीम ने 202 बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी किए थे। इसमें सोसाइटी में एसटीपी की क्षमता, संचालन की स्थिति और शोधित सीवेज के रियूज के बारे में जानकारी मांगी गई थी। अजनारा होम्स की तरफ से कोई जवाब न मिलने और निवासियों की शिकायत पर सीवर विभाग की टीम ने हाल ही में सोसाइटी का मुआयना किया। टीम ने पाया कि सोसाइटी में लगभग 2300 फ्लैट हैं और रोजाना करीब 1.15 एमएलडी सीवेज निकलता है। हालांकि एसटीपी पूरी तरह बंद था और शोधित सीवेज नालियों में गिराया जा रहा था। नाली चोक होने पर सीवेज बेसमेंट तक पहुंच गया, जिससे निवासियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हुआ। यह कार्रवाई एनजीटी, सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के नियमों के खिलाफ भी है।

प्राधिकरण ने बिल्डर पर 50 लाख रुपये की पेनल्टी एसटीपी बंद और भूजल दोहन के लिए, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 4.32 लाख रुपये का जुर्माना कचरे के उचित प्रबंधन न करने पर लगाया। बिल्डर को सात कार्यदिवस में जुर्माने की राशि प्राधिकरण के खाते में जमा कराने और एसटीपी चालू कर शोधित सीवेज का इस्तेमाल सिंचाई, फ्लशिंग आदि कार्यों में करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है और चेतावनी दी है कि दोबारा गलती होने पर लीज की शर्तों के तहत भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने सभी बिल्डर सोसाइटियों से अपील की है कि वे अपने सीवर और एसटीपी का संचालन सुनिश्चित करें और शोधित पानी का उपयोग पेड़-पौधों की सिंचाई में करें, ताकि पर्यावरण और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img