Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Fire: करावल नगर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने स्थिति पर पाया नियंत्रण

करावल नगर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने स्थिति पर पाया नियंत्रण

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक फॉर्म की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं।

अग्निकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें 12:05 बजे के आसपास कॉल मिली, जिसमें करावल नगर इंडस्ट्रियल एरिया, जोहरीपुर में एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना थी। इसके बाद लगभग 10 से 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि आग पर कुछ हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारण की पुष्टि के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें