Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में यात्री बनकर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 बदमाश गिरफ्तार

Hapur News : नगर कोतवाली पुलिस ने यात्री बनकर ई-रिक्शा लूटने वाले एक शातिर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, 1400 रुपये और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। ये अपराधी मौका पाते ही लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने में माहिर थे।

क्या है पूरा मामला

घटना 12 जुलाई 2025 की रात की है, जब थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी प्रभा विहार निवासी विकास बाना ने हापुड़ नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रात करीब 11:30 बजे मेरठ रोड पर गुरुद्वारे के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उनके ई-रिक्शा को रोका। आरोपियों ने उनसे मेरठ रोड स्थित दीप उत्सव बैंक्वेट हॉल तक छोड़ने की बात कही। लेकिन जैसे ही विकास दीप उत्सव के पास पहुंचे, आरोपी उन्हें एक गली में ले गए और चाकू की नोंक पर उनका ई-रिक्शा, 1400 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

ऐसे हुई गिरफ़्तारी

सीओ ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उनकी तलाश शुरू की गई। इस बीच, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दस्तोई रोड पर कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने तुरंत योजना बनाकर मौके पर छापा मारा और चार शातिर अपराधियों को धर दबोचा।

ये पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर निवासी सन्नी, कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शम्भूपुरा निवासी छोटू, मोहल्ला रफीकनगर निवासी सुहैब और मोहल्ला शम्भूपुरा निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा, पीड़ित का मोबाइल फोन, 1400 रुपये नकदी और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।

अपराध किए कुबूल

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध कबूल किए और अन्य वारदातों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिनकी जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं और उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें