Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रेड शो में 4000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद : सचान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रेड शो में 4000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद : सचान
प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ बी-2-बी बैठकों का उद्घाटन किया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ बी-2-बी बैठकों का उद्घाटन किया। राकेश सचान ने कहा कि पांच दिवसीय मेले में 4000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदेश के 2400 से अधिक प्रदर्शक वस्त्र, हस्तशिल्प, खादी, वस्त्र, चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक व विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां शिल्पकारों और कारीगरों को विदेशी खरीदारों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।

वहीं भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एससी रल्हन ने बताया कि प्रदर्शनी में 85 से अधिक देशों के 500 से अधिक विदेशी खरीदार भाग ले रहे हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसी प्रमुख देश शामिल है। 5 दिन के अंदर 2500 से अधिक बी-2-बी बैठकें होंगी। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ प्रदेश के 2000 से अधिक विक्रेताओं के बीच सार्थक जुड़ाव संभव होगा। इस मौके पर भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक और सीईओ डॉ. अजय सहाय व अतिरिक्त महानिदेशक सुविध शाह और आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

विदेशी खरीदारों को भेंट कर रहे काला नमक चावल

ट्रेड शो में पहुंच रहे विदेशी खरीदारों को भेंट में काला नमक चावल दिया जा रहा है। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि काला नमक चावल को बढ़ावा देने के लिए सभी विदेशी खरीदारों को स्मृति चिन्ह के रूप में इसे बतौर उपहार दिया जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें