Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गंगा की स्वच्छता और संरक्षण में सहयोगी बनेंगी मछलियां : ऋचा

गंगा
गंगा की स्वच्छता और संरक्षण में सहयोगी बनेंगी मछलियां : ऋचा

गंगा की स्वच्छता और संरक्षण में सहयोगी बनेंगी मछलियां : ऋचा

-प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हुआ कार्यक्रम

-गंगा नदी में विभिन्न प्रजातियों की 88000 मछलियां छोड़ी

-बृजघाट गंगा में हुआ रिवर रेचिंग कार्यक्रम

हापुड़ । प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बृजघाट गंगा में रिवर रेचिंग कार्यक्रम हुआ। गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए नदी में विभिन्न प्रजातियों की 88000 मछलियां छोड़ी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया और मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक रिचा चौधरी ने संयुक्त रूप से गंगा में मछलियों के बच्चे छोड़ते हुए किया। सहायक निदेशक रिचा चौधरी ने बताया कि, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत रिवर रेचिंग कार्यक्रम कराया गया है। निदेशक ने बताया कि गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाकर जलजीव विविधता को संरक्षित करना और मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है।

 

निदेशक ने बताया कि गंगा में मछलियों की रोहू, कतला , नैन आदि प्रजातियों के 88000 मत्स्य बीज गंगा नदी में छोड़े गए। इस पहल का उद्देश्य गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाकर जलजीव विविधता को संरक्षित करना और मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है।विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के मछुआरों के आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के प्रयासों से मत्स्य पालन उद्योग को नई दिशा मिलेगी। उपस्थित लोगों ने गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जतिन कुमार कश्यप, निगम सिंह, मनोज कुमार, अजय सिंह मत्स्य इंस्पेक्टर गौरव पाल , नरेंद्र कश्यप आदि रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें