Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस की बड़ी सफलता, 218 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद, पुलिस की पहल से लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

Hapur News : हापुड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 218 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की कीमत लगभग 48 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इन फोनों को उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया है।

सर्विलांस टीम और थानों की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान के तहत सर्विलांस टीम और पांच थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान सर्विलांस टीम ने 180, थाना कपूरपुर ने 18, थाना बाबूगढ़ ने 10, थाना गढ़मुक्तेश्वर ने 8, थाना देहात ने 1 और कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने 1 मोबाइल फोन बरामद किया।

मोबाइल स्वामियों ने जताया आभार

बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में मोबाइल फोन के स्वामियों को बुलाया गया और उन्हें उनके खोए हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। अपने मोबाइल फोन वापस पाने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की पहल की सराहना

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस का दायित्व है कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए गुम हुए मोबाइल फोनों को बरामद कर उन्हें वापस लौटाए। इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस टीम और सभी संबंधित थाना प्रभारियों की सराहना की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें