Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में गैस रिसाव से ऊंची इमारत के फ्लैट में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती झुलसे, लाखों का सामान जलकर राख

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में गैस रिसाव से ऊंची इमारत के फ्लैट में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती झुलसे, लाखों का सामान जलकर राख

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित हैबीटेक पंचतत्व सोसायटी में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी के टावर ए-6 की 24वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में घरेलू गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फ्लैट में रहने वाला बुजुर्ग दंपती मामूली रूप से झुलस गया, जबकि फ्लैट के तीन कमरों में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार यह फ्लैट मीनल शर्मा के नाम पर है, जिसमें बुजुर्ग दंपती रह रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दंपती अपने पूजा घर में दीपक जला रहे थे। इसी दौरान अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर में पहले से ही गैस का रिसाव हो रहा था और दीपक जलते ही गैस ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में फ्लैट के कई हिस्से इसकी चपेट में आ गए।

पड़ोसियों ने जब दंपती की चीख-पुकार सुनी तो तुरंत सोसायटी के सुरक्षा गार्डों को सूचना दी। सुरक्षा गार्ड बुद्धराम और गार्ड इंचार्ज विनय अग्निशमन उपकरण लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और बुजुर्ग दंपती को सुरक्षित फ्लैट से बाहर निकाला। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में दंपती मामूली रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और सोसायटी के गार्डों की संयुक्त कोशिश से करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक फ्लैट के तीन कमरों में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। राहत की बात यह रही कि आग अन्य फ्लैटों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिसाव की आशंका सामने आई है। पूजा के दौरान दीपक जलाने से आग फैलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और बुजुर्ग दंपती को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र से आग की एक और घटना सामने आई है। गैलेक्सी रॉयल सोसायटी स्थित मार्केट में शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बाद दमकल विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक वायरिंग और उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें