एमिटी यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में लेक्चर के बीच निकला सांप, वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के एक क्लासरूम में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा लेक्चर के दौरान अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गय। इस दौरान क्लास में मौजूद छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे अब जमकर शेयर किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के एक क्लास चल रही थी। तभी एक सांप एसी वेंटिलेशन से निकलकर क्लासरूम में आ गया, जिसे देखकर सभी छात्र डर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांप को क्लासरूम के एसी वेंटिलेशन से निकलते देखा जा सकता है। सांप को देखकर क्लास में मौजूद छात्रों में दहशत फैल गई। कुछ छात्र कुर्सियों पर चढ़ गए। हालांकि इस दौरान क्लासरूम में टीचर मौजूद थे, जिसकी वजह से बच्चे इधर-उधर नहीं भागे। वहीं, कुछ छात्रों ने सांप के निकलने का वीडियो अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारिश की वजह से जिले में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

प्रबंधन को सतर्क रहने की जरूरत
एमिटी यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में सांप निकलने की घटना कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए संकेत है कि उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। कॉलेज प्रशासन को नियमित रूप से क्लासरूम और वेंटिलेशन सिस्टम की जांच करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img