खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया

खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया

मामला जल्द सुलझने से हिंदू समाज का पंजाब सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है – दीपक बाली

मान सरकार ने जिस प्रतिबद्धता के साथ शीघ्र मामला सुलझाया वह काबिले तारीफ है – नील गर्ग

मुख्यमंत्री भगवंत मान धार्मिक निष्पक्षता के प्रति जैसी बातें अपने भाषणों में कहते हैं, असल में भी वह वैसे ही हैं – महंत बंशी दास

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 23 अगस्त

लुधियाना जिले के खन्ना में हुए शिवलिंग खंडित मामले को पंजाब पुलिस द्वारा जल्द सुलझाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मंदिर कमेटी और कई हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने कहा कि यह मामला जल्द सुलझने से पूरे हिंदू समाज का पंजाब सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। पूरा हिंदू समाज इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला भले ही हिंदू समाज की भावनाओं से जुड़ा था, लेकिन इस घटना के बाद पंजाब के सभी धर्मों और समुदायों के लोगों में काफी रोष था। पर, पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ईमानदारी पूर्वक काम किया और लोगों को नयाय दिलाया।

आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मान सरकार ने जिस प्रतिबद्धता के साथ यह मामला सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी मंदिर कमेटी और संगठन के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थितियों में लोगों का धैर्य खत्म हो जाता है और कुछ अनहोनी घट जाती है, लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय लोगों,
मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों ने प्रशासन और सरकार पर भरोसा बनाए रखा एवं उनका सहयोग किया, इसलिए वे भी धन्यवाद के पात्र हैं।

नील गर्ग ने बताया कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी तरह धर्मनिरपेक्षता की भावना के साथ सरकार चला रहे हैं। हमारे लिए हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई सब बराबर हैं। हम पंजाब में नफरत की राजनीति नहीं होने देंगे। पंजाब सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यहां के लोग ईद, दिवाली-होली और गुरुपर्व एक साथ मनाते है। यही पंजाब की खूबसूरती है। नील गर्ग ने कहा कि सरकार की तरफ से सख्त निर्देश है कि कोई भी दोषी को बख्शा न जाए।

हिंदू संगठनों के समस्त नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए महंत बंशी दास ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर स्पष्ट रूप से यह लगा कि वह धार्मिक निष्पक्षता के प्रति जैसी बातें अपने भाषणों में कहते हैं। असल में वह भी वैसे ही हैं। उनसे बात करके हमें बेहद ख़ुशी और संतुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि जस तरह पंजाब पुलिस ने दूसरे राज्यों से आरोपियों को पकड़ा वह बेहद प्रशंसनीय है। इससे हिंदू समाज के लोगों का मनोबल बढ़ा है। इससे पंजाब सरकार और कानून व्यवस्था के प्रति भी उनका विश्वास बढ़ा है। अब लोगों को लग रहा है कि राज्य की धार्मिक जगहें सुरक्षित हैं और सरकार उनके धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img