अतिक्रमण हटाने गई प्राधिकरण टीम के साथ अभद्र व्यवहार

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-76 और 77 के बीच दुकान के बाहर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्राधिकरण टीम के साथ एक महिला समेत तीन लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में वर्क सर्किल 6 के वरिष्ठ प्रबंधक ने सेक्टर-113 थाने में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

वरिष्ठ प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की कि सेक्टर-76 और 77 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे तीन दुकानें रीता देवी के नाम से आवंटित हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि आवंटित जमीन से भी बाहर दुकान बढ़ा दी गई है। इससे लोग सड़क पर बैठे रहते हैं और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में जाकर आवंटित क्षेत्र में ही अपनी दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए। आरोप है कि रीता देवी और अन्य लोगों ने सड़क से दुकान हटाने से मना कर दिया। जब प्राधिकरण की टीम ने इसका विरोध किया तो रीता देवी, विष्णु गुप्ता और हिमांशु ने फील्ड स्टाफ के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img