Dewald Bravis 2.2 करोड़ में CSK से जुड़े, गुरजपनीत सिंह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के Dewald Bravis को 2.2 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है। जानिए ब्रेविस का IPL रिकॉर्ड और मुंबई इंडियंस से जुड़ा पुराना सफर।

चेन्नई सुपर किंग्स ने Dewald Bravis को किया साइन

IPL 2025 में लगातार हारों से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम ने चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को 2.2 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है। ब्रेविस अब शेष टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा होंगे।

टी20 में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं ब्रेविस

Dewald Bravis ने अब तक 81 टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है और 162 रन के उच्चतम स्कोर के साथ कुल 1787 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका की ओर से T20I डेब्यू किया था, हालांकि अब तक सिर्फ 2 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच ही खेल पाए हैं।

IPL 2025: Dewald Brevis replaces injured Gurjapneet in CSK line-up ahead of  MI tie

IPL में मुंबई इंडियंस का रहा अनुभव

Dewald Bravis का IPL सफर मुंबई इंडियंस (MI) से शुरू हुआ था।

  • 2022: 7 मैच, 161 रन, औसत 23

  • 2023: सिर्फ 3 मैच, 69 रन

  • 2024: एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला

अब तक खेले 10 IPL मैचों में ब्रेविस ने 230 रन बनाए हैं, जिसमें कोई अर्धशतक शामिल नहीं है। उनका IPL में औसत 23 रन का रहा है, जो लगातार तीन सीज़न में लगभग समान रहा है।

गुरजपनीत सिंह की चोट बनी बड़ा झटका

चेन्नई ने तमिलनाडु के तेज़ गेंदबाज़ गुरजपनीत सिंह को इस सीजन 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उम्मीद की जा रही थी कि वह इस साल अपने IPL करियर का आगाज़ करेंगे, लेकिन चोट के चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

  • गुरजपनीत ने अब तक 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 13 विकेट

  • और 5 घरेलू टी20 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं।
    वे निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं।

CSK के लिए क्या कर पाएंगे Dewald Bravis ?

मुंबई के साथ तीन साल तक जुड़े रहने के बावजूद ब्रेविस को नियमित मौके नहीं मिले। अब चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें नया जीवन मिल सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस मौके को भुना पाते हैं और CSK को प्लेऑफ की रेस में बनाए रख पाते हैं।

IPL 2025: Chennai Super Kings sign former Mumbai Indians star Dewald Brevis  as replacement for Gurjapneet Singh | Mint

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img