उत्तर प्रदेशराज्य

Jevar Airport Land: यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया, 400 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

Jevar Airport Land: यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया, 400 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के आसपास यमुना प्राधिकरण ने सोमवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया और करीब 400 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 1 लाख वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए।

यह अभियान यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश सिंह के निर्देश पर चलाया गया। प्राधिकरण की टीम साबोता और दयानातपुर गांवों में पहुंची और आधा दर्जन बुलडोजरों के माध्यम से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू किया। कॉलोनाइजरों द्वारा जेवर एयरपोर्ट के पास बिना अनुमति कॉलोनियां काटी जा रही थीं, जिनमें ‘एरो ग्रीन बिल्डर’ जैसे डेवलपर्स लोगों को एयरपोर्ट के पास घर दिलाने का झूठा सपना दिखा रहे थे।

जेवर एयरपोर्ट के आसपास निर्माण पर पूरी तरह रोक है, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनाइजर अवैध रूप से निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कॉलोनाइजरों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की अवैध कॉलोनी बनाने या निर्माण का प्रयास करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण द्वारा बुलडोजर कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से न केवल जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है बल्कि भविष्य में अवैध निर्माण को रोकने में भी मदद मिलेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players