Noida Road Safety: नोएडा प्राधिकरण ने युवराज हादसे के बाद रोड सेफ्टी सुधारों पर तेज़ी से काम शुरू किया, 65 ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी वर्क

Noida Road Safety: नोएडा प्राधिकरण ने युवराज हादसे के बाद रोड सेफ्टी सुधारों पर तेज़ी से काम शुरू किया, 65 ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी वर्क

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण ने शहर में रोड सेफ्टी सुधारों को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। युवराज की कार जिस स्थान पर बेसमेंट में डूबी थी, वहां प्राधिकरण ने तुरंत क्रैश बैरियर स्थापित कर दिया है। इसके अलावा शहर में कुल 65 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां रोड सेफ्टी के बुनियादी उपाय अभी तक मौजूद नहीं थे।

नोएडा प्राधिकरण ने 50 ब्लैक स्पॉट पर डेवलपर्स को सुधार कराने का जिम्मा सौंपा है, जबकि शेष 15 ब्लैक स्पॉट पर प्राधिकरण खुद काम कर रहा है। जिले के प्रशासन ने पहले ही 152 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए थे, जिन्हें क्रॉस चेक कर प्राधिकरण की टीम सुधार कार्य को सुनिश्चित कर रही है। जिन ब्लैक स्पॉट पर डेवलपर जिम्मेदारी पूरी नहीं करता, वहां प्राधिकरण सीधे सुधार करवाएगा और डेवलपर को रिकवरी नोटिस जारी किया जाएगा।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिन ब्लैक स्पॉट पर बुनियादी सुरक्षा फीचर्स मौजूद नहीं हैं, उन पर डेवलपर्स को दो से तीन दिन का समय दिया गया है। अगर वे सुधार नहीं कराते हैं तो प्राधिकरण स्वयं कार्य करेगा। इस योजना में सड़क किनारे वाले प्लॉट, बेसमेंट और वॉटर लॉगिंग वाले स्थानों पर सुरक्षा उपायों को लागू करना शामिल है।

युवराज की मौत के बाद प्राधिकरण ने दुर्घटना स्थल और आसपास के पूरे एरिया में क्रैश बैरियर स्थापित कर दिए हैं। इसके अलावा अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर भी जल्द ही क्रैश बैरियर और अन्य सुरक्षा उपाय लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में सड़क हादसों को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img