Greater Noida: डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, महिला और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Greater Noida: डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, महिला और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लॉटिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। प्राधिकरण ने साफ किया है कि डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर न सिर्फ पक्का निर्माण किया गया बल्कि जमीन की अवैध प्लॉटिंग कर लोगों को प्लॉट भी बेचे जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा बिसरख थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया गया कि बिसरख जलालपुर स्थित खसरा संख्या 112 की भूमि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है। आरोप है कि एक किसान परिवार ने इस जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर पक्का निर्माण खड़ा कर दिया और अब एक बार फिर उसी स्थान पर अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्राधिकरण का कहना है कि आरोपी भोले-भाले लोगों को गुमराह कर डूब क्षेत्र की जमीन को वैध बताकर बेच रहे हैं, जिससे न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है बल्कि भविष्य में जान-माल का खतरा भी पैदा हो सकता है। अवैध निर्माण रोकने के लिए मौके पर नोटिस बोर्ड लगाकर चेतावनी दी गई और लोगों को जागरूक किया गया, इसके बावजूद निर्माण गतिविधियां जारी रहीं। इस गंभीर मामले को देखते हुए प्राधिकरण ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजकली और उसके दो बेटे रविंद्र और लीलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img