Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

जमकर बरसेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ गरजेगी बिजली

नोएडा एनसीआर में बुधवार से 16 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है
नोएडा एनसीआर में बुधवार से 16 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा एनसीआर में बुधवार से 16 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त से नोएडा-दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होगी। 14 अगस्त की सुबह से ही मौसम बिगड़ेगा और बादल जमकर बरसेंगे। आईएमडी ने 14 से 16 अगस्त तक नोएडा-दिल्ली में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई शहरों में अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई में 21 फीसदी पूर्वानुमान सटीक नहीं रहे।

सटीक पूर्वानुमान जारी करना बड़ी चुनौती
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले पांच सालों पर नजर डालें तो आईएमडी के पूर्वानुमानों की सटीकता कम हुई है। मौसम वैज्ञानिक इसके पीछे जलवायु परिवर्तन को वजह मान रहे हैं। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम बदल रहा है। इस वजह से सटीक पूर्वानुमान जारी करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

नोएडा-दिल्ली-एनसीआर पर मानसूम मेहरबान
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इस बार मानसून नोएडा-दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मेहरबान रहा है। इस साल अपेक्षाकृत अच्छी बारिश हो रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो पाते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में कुल 640.3 मिमी बारिश होती है। अभी अगस्त का महीना काफी बाकी है लेकिन जून से अब तक कुल 645.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जुलाई में सामान्य से तीन फीसदी कम बारिश हुई लेकिन अगस्त में अब तक अच्छी बारिश हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *