दूध कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली, पुलिस के हाथ लगे सुराग

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के मोहियापुर गांव में हथियार के बल पर बदमाशों ने एक दूध कारोबारी को परिवार समेत बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी 3 लाख रुपये की नगदी और इतनी ही कीमत के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, पुलिस का दावा है कि इस घटना को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक मोहियापुर गांव में उमेश लोहिया का घर गांव से दूर खेतों में है। एडीसीपी हृदयेश कटारिया ने बताया कि 11 अगस्त की रात करीब 1:00 बजे कुछ बदमाश आए और परिवार को जगाकर चाकू और गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर घर से करीब तीन लाख रुपये, झुमके, कुंडल आदि लूट लिए। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर खड़े चार पहिया वाहन में सवार होकर छपरौली, मंगरौली गांव की तरफ भाग गए। सेन्ट्रल नोएडा जोन एडीसीपी हृदयेश कटारिया ने बताया कि रात करीब 01.42 बजे उमेश ने डायल 112 पर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। उमेश लोहिया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नगदी के साथ जेवरात की होगी बरामदगी
एडीसीपी हृदयेश कटारिया ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अभी तक मिली जानकारी, पूछताछ आदि से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना के खुलासे के साथ नगदी और जेवरात की बरामद की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img