बदलते मौसम में खाएं ये 5 सुपर फूड्स, इम्युनिटी बूस्ट के साथ ही मिलेंगे अनेकों फायदे

सर्दियां जा रही हैं और गर्मियां आने वाली है, जैसे इस मौसम में पता ही नहीं लगता ठंड के कपड़े पहनें या गर्मियों के वैसे ही यह जान पाना भी मुश्किल होता है कि विंटर स्किनकेयर फॉलो करें या फिर समर रूटीन. क्योंकि डीप नरिशमेंट वाले मॉइश्चराइजर को लगाने से स्किन ऑयली महसूस करती है और नहीं लगाने से ड्राई. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह न्यूज आपके लिए ही है. अगर आपकी त्वचा भी खिंची हुई महसूस हो रही है, तो यह संकेत है कि स्किन केयर के साथ डाइट में भी बदलाव की जरूरत है. आइये जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिससे स्किन हेल्दी महसूस करेगी. इनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन और पोषक तत्व मौजूद हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए, विटामिन ए, सी, डी और ई पर विशेष ध्यान देंगे.

हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?

1. शकरकंद

यह सर्दियों का सबसे पसंदीदा फूड आइटम है, जो विटामिन ए से भरपूर है और स्किन रिपेयर करने में मददगार है. इसमें बीटा-कैरोटीन है, जो त्वचा को कठोर प्रभावों से बचाता है. शकरकंद को भुन कर या बेक करके खा सकते हैं. चाहें, तो स्वाद के लिए उसमें नींबू और चाट मसाला मिक्स कर लें.

2. नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई और आवश्यक फैटी एसिड से भरे होते हैं, जो शरीर के साथ स्किन को भी अंदर से पोषण देते हैं. नियमित सेवन से त्वचा सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है और नए सेल्स को भी बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा स्किन स्मूद और ग्लोइंग महसूस होती है. प्रतिदिन एक मुट्ठी बादाम, अखरोट या सूरजमुखी के बीज पर्याप्त हैं.

3. पालक 

यह मौसमी सब्जी आयरन से भरपूर है. इसके लिए विटामिन ई सहित पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों का भी पावरहाउस है. पालक में मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करते हैं और बनाए रखते हैं. पालक एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेशन से भी भरपूर होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाता है.

4. एवोकाडो

एवोकाडो अपनी मलाईदार बनावट और अखरोट जैसी सुगंध के चलते लोगों का पसंदीदा होता है. ये एंटीऑक्सिडेंट, बीटा-कैरोटीन, फोलेट, ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन सी और विटामिन ई का एक समृद्ध स्रोत है, जो हर मौसम स्किन को एक्स्ट्रा पोषण देता है और ड्राइनेस की समस्या को दूर करता है.

5. मछली 

नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए ऊपर दिए गए सभी फूड आइटम्स के अलावा फिश भी एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा और बालों के लिए अद्भुत काम करता है. मछली ओमेगा-3 के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है. डाइट में मछली शामिल करते समय कोशिश करें कि इसे फ्राई करने के बजाय भाप में पकाएं, या फिर कम तेल के साथ इसे ग्रिल कर लें. मछली के सेवन से सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है. सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन इस मौसम के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक हैं.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img