पंजाबी कलाकारों ने जताया भरोसा : कनाडा से ज्यादा सुरक्षित है पंजाब, मान सरकार और पंजाब पुलिस की सक्रियता का असर

Chandigarh News : पंजाब की धरती से जुड़े कलाकार अब खुलकर कह रहे हैं कि उन्हें विदेशों की तुलना में अपने ही राज्य पंजाब में ज्यादा महसूस होता है । कनाडा जैसे देशों में जहाँ कलाकारों को आए दिन गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों का सामना करना पड़ता है, वहीं पंजाब में हालात अब पूरी तरह बदल चुके हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने सुरक्षा और शांति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार की नीतियाँ और पंजाब पुलिस की तत्परता ने आम नागरिकों के साथ-साथ कलाकारों को भी यह भरोसा दिया है कि पंजाब में वे बिना किसी डर के अपना जीवन और करियर आगे बढ़ा सकते हैं।

पंजाब पुलिस ने पिछले कुछ समय में कई गैंगस्टरों और आपराधिक गिरोहों पर सख़्त कार्रवाई की है। धमकियों को गंभीरता से लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया। यही कारण है कि कलाकारों को अब लगता है कि पंजाब में माहौल पहले से कहीं बेहतर और सुरक्षित हो चुका है।

कनाडा में बसे पंजाबी कलाकारों को अक्सर असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। वहाँ लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और गैंगवार की वजह से वे दबाव और डर में जीते हैं। इसके उलट पंजाब में परिवार और प्रशंसकों के बीच उन्हें सुरक्षा और अपनापन दोनों मिलता है।

मशहूर गायक करन औजला ने भी हाल ही में यह कहा कि, “कनाडा में असुरक्षा महसूस होती है, लेकिन पंजाब में पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की वजह से ज़्यादा सुरक्षित महसूस करता हूँ ” वहीं गायक मनकीरत औलख ने एक इंटरव्यू में कहा कि, “अगर पंजाब पुलिस जैसी पुलिस कनाडा में भी हो तो वहाँ गैंगस्टरवाद ख़त्म हो जाए। भारत की सबसे स्ट्रॉन्गेस्ट पुलिस पंजाब पुलिस है।” उनके यह शब्द न केवल पंजाब पुलिस की ताक़त बल्कि कलाकारों के गहरे विश्वास को भी दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री मान की सरकार का स्पष्ट कहना है कि पंजाब की शांति और भाईचारा किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। चाहे कलाकार हों या आम नागरिक, सभी की सुरक्षा सरकार और पुलिस की सर्वोच्च ज़िम्मेदारी है।इसी दृढ़ संकल्प और पंजाब पुलिस की ताक़त के कारण आज कलाकार खुलकर कह रहे हैं कि पंजाब में उन्हें सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img