Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दिल्ली के जगतपुरी में दो भाइयों के बीच हुए प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भतीजे की हत्या

दिल्ली के जगतपुरी में दो भाइयों के बीच हुए प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भतीजे की हत्या
दिल्ली के जगतपुरी में दो भाइयों के बीच हुए प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भतीजे की हत्या

दिल्ली के जगतपुरी में दो भाइयों के बीच हुए प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भतीजे की हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला के जगतपुरी थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच हुए प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भतीजे की हत्या कर दी. जबकि भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है. हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि जगतपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रशीद मार्केट के शाही मस्जिद वाली गली में रहने वाले इमरान और जुल्फिकार के बीच एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा है. बड़ा भाई जुल्फिकार और छोटा भाई इमरान दोनों दुकान पर अपना कब्जा चाहते हैं. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता है. मंगलवार रात भी दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, झगड़ा ने खुनी रंग ले लिया. आरोपी जुल्फिकार ने अपने भाई इमरान और उसके बेटे सोहान पर डंडे और चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में इमरान और उनका बेटा सोहान गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाएगा, जहां डॉक्टरों ने 18 वर्षीय सोहान को मृत घोषित कर दिया. जबकि इमरान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *