Crimeउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेजों के जरिए लिया 15 लाख का लोन, जानकारी मिलने पर पीड़ित के उड़े होश

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर खादर निवासी प्रभुदयाल...

Hapur News : मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर खादर निवासी प्रभुदयाल शर्मा के साथ बैंक धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेजों के जरिए उनकी कृषि भूमि के नाम पर हापुड़ के एक बैंक शाखा से 15 लाख रुपये का लोन ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रभुदयाल शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी ग्राम चांदपुर, किठौर थाना क्षेत्र में कृषि भूमि है। उन्होंने इस भूमि पर एक बैंक की किला परीक्षितगढ़ शाखा से 965000 रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन लिया था, जो अभी बकाया है। लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी पहचान पत्र बनाकर बकाया लोन को समाप्त दिखाने के लिए फर्जी नोड्यूज (अदेय) प्रमाण पत्र तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित की कृषि भूमि के राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर जाली और कूटरचित दस्तावेज बनाए। आरोपी ने इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हापुड़ के कोठी गेट स्थित केनरा बैंक शाखा से 1 फरवरी 2024 को 15 लाख रुपये का लोन हासिल कर लिया।

कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि इस धोखाधड़ी में बैंक के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत शामिल है। उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी 20 अगस्त 2024 को तहसील से खतौनी निकलवाने के दौरान हुई। बैंक में जांच करने पर पता चला कि अभिलेखों में उनके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति का फोटो और फर्जी हस्ताक्षर दर्ज थे। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से जवाब मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्या बोली पुलिस

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players