Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ईडी की छापेमारी, चार ठिकानों पर धावा, टीम कर रही जांच

Hapur News : हापुड़ में गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष टीम ने फर्जी डिग्री रैकेट से जुड़ी जांच के लिए अनवरपुर के मोनार्क यूनिवर्सिटी सहित चार ठिकानों पर धावा बोल दिया। अर्जुन नगर निवासी सनी कश्यप, रेलवे रोड के इमरान और स्वर्ग आश्रम रोड पर एक अन्य आरोपी के ठिकानों पर एक साथ चली, इस कार्रवाई ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए।

दरअसल, मई 2025 में यूपी एसटीएफ ने मोनार्क यूनिवर्सिटी के कैंपस से 1,372 फर्जी मार्कशीट और डिग्री, साथ ही 262 नकली प्रावीण और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बरामद कर रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस मामले में यूनिवर्सिटी चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो-चांसलर नितिन कुमार सिंह, सनी कश्यप, कुलदीप, संदीप कुमार समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रैकेट के जरिए ड्रॉपआउट छात्रों और नौकरी पाने वालों को नकली दस्तावेज बेचकर करोड़ों की उगाही की जा रही थी। गिरफ्तारियों के बाद जिला प्रशासन ने यूपी सरकार से यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द करने की सिफारिश भी कर दी थी।

गुरुवार सुबह से शुरू हुई ईडी की कार्रवाई में टीम ने सबसे पहले सनी कश्यप के अर्जुन नगर स्थित घर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। एक अन्य टीम ने रेलवे रोड के इमरान के ठिकाने और स्वर्ग आश्रम रोड पर तीसरे आरोपी के आवास पर दबिश दी। मोनाड यूनिवर्सिटी कैंपस में भी जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों ने किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, टीम को फर्जी डिग्री बिक्री से अर्जित अघोषित आय और मनी लॉन्ड्रिंग के अहम सबूत मिलने की उम्मीद है। ईडी अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह छापेमारी एसटीएफ जांच को नई दिशा दे सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें