Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

फेस्टा ने पुलिस अधिकारियों को सदर बाजार की समस्याओं से अवगत कराया

फेस्टा ने पुलिस अधिकारियों को सदर बाजार की समस्याओं से अवगत कराया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

फेस्टा पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सर्वेंट वेरीफिकेशन अभियान चलाएगी

फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से फेडरेशन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदर बाजार नियुक्त एसीपी सब डिवीजन सदर बाजार श्री करण सिंह राणा जीव एस एच ओ श्री सहदेव सिंह तोमर जी सहित क्षेत्र के विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव पुलिस अधिकारियों को सदर बाजार की समस्या से अवगत कराया जिसमें उन्होंने बताया सदर बाजार में अतिक्रमण की बहुत ज्यादा दिक्कत है उसके साथ-साथ सदर बाजार थाने से लेकर 12 टूटी चौक तक जो पार्किंग है वह उसे पर दो-दो तीन-तीन लाइन पार्क करते है जिसके कारण ट्रैफिक जाम रहता है, और आए दिन इसे आपराधिक घटनाएं होती रहती है। इसके साथ-साथ सदर बाजार में दलालों का भी बहुत ज्यादा अंतक है खरीदार दलालों के शिकार बन जाते हैं जिसमें उनका काफी धोखा होता है।

इस अवसर पर पम्मा व राकेश यादव पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी भी मार्केट में तैनात किए जाएं क्योंकि कई महिलाएं जेब कतरी महिलाओं को टारगेट करती है। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, सतपाल सिंह मांगा, कमल कुमार ने बताया फेस्टा पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सदर बाजार की विभिन्न मार्केट में सर्वेंट वेरीफिकेशन अभियान चलाएगी। जिससे इस बात की जांच हो सके कोई बांग्लादेशी या अपराधी अपनी पहचान छुपा कर यहां करें तो नहीं कर रहा। इस अवसर पर एसीपी सदर बाजार व एस एच ओ सारी समस्या सुनने के बाद व्यापारियों को आश्वासन दिया के वह जल्द ही इन समस्याओं का निर्धारण करेंगे और हर महीने व्यापारियों के साथ एक बैठक किया करेंगे।

इस अवसर पर एसीपी सदर बाजार व एस एच ओ को फेस्टा की ओर से प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। साथ ही सभी अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, महासचिव राजिन्दर शर्मा, सतपाल सिंह मांगा, कमल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव छाबड़ा, सुरेंदर महेंद्रु, राजकुमार गुप्ता, व्यापारी नेता कन्हैया लाल राघवानी, कमल गुप्ता, भारत भूषण गोगिया, नरेंद्र गुप्ता, वरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, गोपाल ग्रोवर, हिमांशु, रमेश सचदेवा, वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, अभय, तरुण सोनी, सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें