आत्मनिर्भर-भारत और मेक-इन-इंडिया पहल पर आज से दो-दिवसीय मंथन-शिविर का आयोजन करेगा सैन्य कार्य विभाग

सैन्य कार्य विभाग आज से आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल पर दो दिन के मंथन शिविर का आयोजन करेगा। रक्षा स्टाफ प्रमुख जनरल अनिल चौहान सभी सत्रों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने मुख्य भाषण देंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम में चुनौतियों की पहचान करने और सशस्त्र बलों के स्वदेशीकरण के प्रयासों को गति प्रदान करने के लिए आगे का रास्ता विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सशस्त्र बलों के लिए रख-रखाव, मरम्मत और निरीक्षण सुविधाओं को सुचारू बनाने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img