राज्यहरियाणा

अहीर रेजिमेंट की मांग उठाती रहेगी कांग्रेस, सरकार बनने पर केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव- हुड्डा

अहीर रेजिमेंट की मांग उठाती रहेगी कांग्रेस, सरकार बनने पर केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव- हुड्डा

रिपोर्ट : कोमल रमोला

रेवाड़ी, 27 जुलाईः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस हर मंच पर अहीर रेजिमेंट की मांग पुरजोर तरीके से उठाती रहेगी। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर केंद्र को इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। क्योंकि अहीर रेजिमेंट सिर्फ दक्षिण हरियाणा नहीं बल्कि पूरे देश की मांग है। हुड्डा आज रेवाड़ी में ‘धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राज बब्बर,कार्यकारी अध्यक्ष जीतेन्दर भारद्वाज, विधायक चिरंजीव राव,पूर्व मंत्री एम एल रंगा,राव नरेंद्र,जगदीश यादव और अनीता यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

मंच का संचालन प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने किया। सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के लिए रेवाड़ी की जनता का आभार जताया और कार्यकर्ताओं के जज्बे की सराहना की। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव में बदलाव का जो रुझाने देखने को मिला है, वो विधानसभा चुनाव तक और मजबूत होगा। इसबार रेवाड़ी की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

अपने संबोधन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दौरान दक्षिण हरियाणा को रेवाड़ी रोहतक रेलवे लाइन और एनएच-71 जैसी कई सौगातें मिली थीं। कांग्रेस ने केंद्रीय विश्वविद्याल महेंद्रगढ़, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर और सैनिक स्कूल जैसे संस्थान स्थापित कर दक्षिण हरियाणा को शिक्षा का हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए थे। उनकी सरकार के दौरान ही यहां डिफेंस यूनिवर्सिटी को भी मंजूरी मिल गई थी। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही डिफेंस यूनिवर्सिटी की परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। साथ ही इस सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र व इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को भी पलीता लगा दिया। बीजेपी ने वोट लेकर अहीरवाल समेत पूरे हरियाणा के साथ धोखा किया है।

इसीलिए 2014 तक जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने, खेल-खिलाड़ियों और कल्याणकारी योजनाओं में देश का नंबर वन राज्य था, उसे बीजेपी ने बेरोजगारी, अपराध, नशे और बदहाली में नंबर वन बना दिया है। इस सरकार ने पक्की नौकरियों को खत्म करके कौशल निगम की ऐसी शोषणकारी नीति लागू कर दी, जिसमें ना युवाओं के लिए कोई पक्की नौकरी है, ना कोई पद है, ना पदोन्नती है, ना मेरीट, पारदर्शिता और आरक्षण है। ऐसी नीतियों के जरिए बीजेपी द्वारा एससी और ओबीसी का आरक्षण खत्म किया जा रहा है।

सम्मेलन में हुड्डा ने ऐलान किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक बुजुर्ग को ₹6000 पेंशन, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम दी जाएगी। लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹500 में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। बेरोजगारी पर नकेल कसते हुए खाली पड़े 2 लाख पदों पर योग्यता अनुसार मेरिट के आधार पर साफ-सुथरी भर्तियां करेगी। गरीब, एससी और ओबीसी परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट देने और उसपर दो कमरे का मकान बनाकर देने की योजना फिर शुरू की जाएगी। साथ ही पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का पूर्ण लाभ देने के लिए क्रीमी लेयर की लिमिट को 8 से बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी उदयभान ने बीजेपी से कई आधारभूत मुद्दों पर सवाल पूछे। उन्होंने सवाल उठाया कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों है? खुद बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा है? आज हरियाणा के हर गांव, गली, मोहल्लों और घर-घर तक नशा व ड्रग्स का काला साम्राज्य कैसे पहुंचा? देश में सर्वाधिक महंगाई व टैक्स की मार हरियाणा में क्यों है? सरकारी पोर्टल जनता के जी का जंजाल और भ्रष्टाचार के अड्डे क्यूं बन गए? भाजपा सरकार में हजारों करोड़ के घोटाले क्यों हुए? भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग के आरक्षण को क्यों छीना? अग्निपथ और कौशल निगम के जरिए क्यों खत्म की पक्की नौकरियां? किसान, कर्मचारी, मजदूर व महिलाओं समेत हर वर्ग पर लाठी-गोलियां क्यों बरसाई गईं?

चौधरी उदयभान ने कहा कि 10 साल से विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस अपने कामों का हिसाब जनता को दे रही है। लेकिन 10 साल से सत्ता में होते हुए भी बीजेपी हिसाब देने को तैयार नहीं है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 12 सरकार यूनिवर्सिटी, 6 केंद्रीय विद्यालय, 1 सैनिक स्कूल, आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी समेत अनगिनत राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान आए। हुड्डा सरकार के दौरान 250 किलोमीटर रेलवे लाइन, 81 किलोमीटर मेट्रो लाइन, 4 पावर प्लांट, 1 न्यूक्लियर प्लांट, 6 आईएमटी, 6 मेडिकल कॉलेज, 1 मेडिकल यूनिवर्सिटी, एम्स, कैंसर इंस्टीट्यूट, केंद्रीय विद्यालय प्रदेश में स्थापित हुए। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां व उद्योग कांग्रेस कार्यकाल के दौरान ही हरियाणा में आईं।

लेकिन बीजेपी कार्यकाल में ना एक इंच मेट्रो आगे बढ़ी, ना कोई नई रेलवे लाइन बिछी, ना कोई मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ, ना कोई बड़ी यूनिवर्सिटी बनी, ना कोई पावर प्लांट लगा, ना कोई बड़ा उद्योग स्थापित हुए और ना ही बड़ा निवेश हरियाणा में आया। हर मोर्चे पर मौजूदा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। बीजेपी के बनाए परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी जैसे पोर्टलों में 90 से 95% तक खामियां पाई गईं। इन पीपीपी व फैमिली आईडी जैसी योजनाओं जरिए सैंकड़ों करोड़ रूपये के घोटाले को अंजाम दिया गया और जनता को बेवजह परेशान किया गया। इसीलिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ऐसे गैर-जरूरी व जनविरोधी पोर्टलों को बंद किया जाएगा। कांग्रेस डिजिटलाइजेशन का इस्तेमाल जनता को सहुलियत देने के करेगी, ना कि बीजेपी की तरह लोगों को परेशान करने के लिए नहीं।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी का हरियाणा के प्रति रवैया कितना भेदभावपूर्ण है, इसका अंदाजा केंद्रीय बजट से लगाया जा सकता है। पूरे बजट में वित्त मंत्री ने हरियाणा का नाम तक नहीं लिया। अहीरवाल क्षेत्र की बात करें तो कई साल से बीजेपी एम्स मनेठी की परियोजनाओं को लटकाए हुए है। लेकिन आज तक पत्थर रखने के अलावा कोई काम नहीं हुआ। बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर भी अहीरवाल समेत पूरे देश के साथ धोखा किया है। लेकिन जनता अब बीजेपी की सच्चाई को समझ गई है। बीजेपी की जाति-धर्म की राजनीति को अब जनता ने भी नकार दिया है। अयोध्या से लेकर सीतापुर, बद्रीनाथ और चित्रकुट में हर जगह बीजेपी की हार हुई है।

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि क्रीमी लेयर को कम करके बीजेपी ने ओबीसी वर्ग के हजारों युवाओं से स्कॉलरशिप और उनका रोजगार छीन लिया। दलित, वंचित व पिछड़ों के प्रति हो रहे इस भेदभाव को खत्म करने के लिए कांग्रेस जातीय जनगणना करवाना चाहती है ताकि सभी वर्गों को उचित भागीदारी मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players