Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Subhash Nagar MCD Action: सुभाष नगर ऑटो मार्केट में MCD की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चला तो मचा हंगामा

Subhash Nagar MCD Action: सुभाष नगर ऑटो मार्केट में MCD की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चला तो मचा हंगामा

दिल्ली के सुभाष नगर ऑटो मार्केट में आज नगर निगम (MCD) ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह से ही निगम की टीम बुलडोजर और गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और सड़क तक फैले रैंप, दुकानों के बाहर बने टीन शेड और बड़े-बड़े बिलबोर्ड को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान निगम टीम के साथ लोकल पुलिस बल भी मौजूद रहा, हालांकि उनकी संख्या मामूली थी। इस वजह से जब कुछ दुकानदारों ने विरोध जताने की कोशिश की तो मौके पर हंगामे जैसे हालात बन गए।

निगम के बुलडोजर ने पहले सड़क तक फैले रैंप को निशाना बनाया, फिर दुकानों के बाहर लगे टीन और विज्ञापन बोर्ड को तोड़ा गया। निगम की ट्रक गाड़ियां बुलडोजर के पीछे-पीछे चल रही थीं और गिरा हुआ मलबा तुरंत उठाया जा रहा था ताकि सड़क पर आवाजाही प्रभावित न हो। कार्रवाई को देखते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई लोग अपने-अपने दुकान के सामने लगे बोर्ड और ढांचे को खुद ही हटाने लगे ताकि उनका नुकसान कम से कम हो। कुछ दुकानदारों ने शिकायत की कि अगर पहले से सूचना दी जाती तो वे खुद ही अवैध हिस्से हटा लेते और इतना बड़ा नुकसान नहीं झेलना पड़ता।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मार्केट में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। दुकानों से निकलकर सड़क तक बने रैंप और ढांचे के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम और पैदल राहगीरों को दिक्कत होती थी। वहीं, विरोध करने वाले दुकानदारों का कहना है कि अचानक हुई कार्रवाई ने उनके कारोबार को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस बीच, MCD अधिकारियों ने कहा है कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें