Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान 29 को नोएडा प्राधिकरण पर धरना देंगे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान 29 को नोएडा प्राधिकरण पर धरना देंगे
भारतीय किसान यूनियन (मंच) ने शाहपुर गोवर्धनपुर सेक्टर 128 में मासिक बैठक की

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।भारतीय किसान यूनियन (मंच) ने शाहपुर गोवर्धनपुर सेक्टर 128 में मासिक बैठक की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी से कहा कि 29 अक्टूबर से नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रहेगा। जिसमें आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए पूरे उत्तर प्रदेश प्रदेश के अपने-अपने जिलों में सभी किसानों को जागरूक करें और भारी संख्या में नोएडा प्राधिकरण पर पहुंचने का काम करें।

बोर्ड में एक भी नहीं रखा एजेंडा

नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठकों में अब किसानों की समस्याओं पर चर्चा ही नहीं होती है। जिसका जीता जागता उदाहरण 3 अक्टूबर को की गई नोएडा की बोर्ड बैठक है। जिसमें नोएडा प्राधिकरण ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए एक भी मुद्दा पास नहीं किया, जिससे किसानों में भारी रोष है।

समस्या को लेकर करेंगे प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने सभी पदाधिकारी से कहा कि किसानों का भविष्य आप लोगों के हाथ में है। आप किसानों के साथ जहां कहीं भी अन्याय और शोषण हो उसके खिलाफ बिना डरे हुए किसानों की समस्या की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेंगे। ऐसी मुझे आप सभी पदाधिकारी से आशा और उम्मीद है। 29 अक्टूबर 2025 को नोएडा प्राधिकरण पर भारी संख्या में पहुंच कर नोएडा प्राधिकरण से पीड़ित किसानों की आवाज को बुलंद करने का कार्य करें।

टीम बनाकर होगा जन जागरण

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि किसान यूनियन मंच का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा। जिसके लिए सभी गांव में अलग-अलग टीम बनाकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। भारी संख्या में नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर अपने हक की आवाज को बुलंद किया जाएगा। 81 गांव के किसान अपना हक लेकर रहेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें