Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

भारत मंडपम में खाद्य सुरक्षा को लेकर होगी अंतर्राष्ट्रीय चर्चा

-वैश्विक सम्मेलन में 70 से अधिक देशों और 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि लेंगे भाग
-वैश्विक सम्मेलन में 70 से अधिक देशों और 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि लेंगे भाग

नई दिल्ली, 17 सितम्बर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को निर्माण भवन में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन (जीएफआरएस) 2024 के लोगो और ब्रोशर का अनावरण किया।

यह शिखर सम्मेलन 19 से 21 सितंबर तक भारत मंडपम दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा विश्व खाद्य भारत 2024 कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस (जीएफआरएस 2.0) दौरान एएमआर के शमन, स्वास्थ्य पूरक और न्यूट्रास्यूटिकल्स के विनियमन, टिकाऊ खाद्य पैकेजिंग, सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने, अवशेष और संदूषक निगरानी प्रणाली, खाद्य परीक्षण में नए युग का विश्लेषण, खाद्य सुरक्षा और खेल एवं पोषण पर पशु आहार के प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का केंद्र रही है जिसके मद्देनजर वैश्विक आबादी के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा को समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मंत्री जे पी नड्डा ने कहा, यह दूसरा वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन है जिसमें 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठन और 70 से अधिक देशों के साथ खाद्य सुरक्षा नियामक और जोखिम मूल्यांकन प्राधिकरण, अनुसंधान संस्थान और विश्वविद्यालय शामिल हैं। दौरान स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा, एफएसएसएआई के सीईओ जी. कमला वर्धन राव, संयुक्त सचिव निखिल गजराज, एफएसएसएआई के कार्यकारी निदेशक यू.एस. ध्यानी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा, शिखर सम्मेलन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ), खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ), कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग, यूरोपीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण और संयुक्त खाद्य सुरक्षा और अनुप्रयुक्त पोषण संस्थान, यूएसए समेत लगभग 5,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे और लगभग 1.5 लाख लोग वर्चुअल रूप से भाग लेंगे। इस दौरान खाद्य सुरक्षा के बाबत रणनीतियों एवं सहयोग के साधनों के अलावा नियामकों के प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *