Hapur News : हापुड़ में मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1300 किलो पनीर नष्ट कराया

Hapur News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार देर रात सिम्भावली के टोडरपुर गांव में पनीर बनाने वाली इकाइयों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 1300 किलोग्राम तैयार पनीर को नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए पनीर की अनुमानित कीमत 3 लाख 74 हजार रुपये आंकी गई है। यह पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में रात लगभग 10 बजे की गई।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने गांव में संचालित तीन पनीर इकाइयों पर एक साथ दबिश दी। ये इकाइयां जहीर पुत्र जमील, कादिर और जमीर की बताई जा रही हैं और तीनों एक दूसरे से सटी हुई हैं। तलाशी के दौरान जहीर के यहां से 320 किलो, कादिर के यहां से 350 किलो और जमीर के यहां से 550 किलो तैयार पनीर मिला। मौके से टीम ने पनीर और कच्चे दूध के नमूने भी लिए।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तीनों जगह पनीर अस्वच्छ हालात में बनाया और रखा जा रहा था। गंदगी और मिलावट की आशंका को देखते हुए बरामद पनीर को संचालकों के सामने ही नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा गांव में ही सरताज की दुकान पर भी जांच की गई। वहां से भी पनीर और दूध का नमूना लेकर करीब 80 किलो पनीर नष्ट कराया गया।

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि कुल 1300 किलो पनीर नष्ट कराया गया है जिसकी कीमत 3 लाख 74 हजार 680 रुपये है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा। छापेमारी के दौरान किसी भी इकाई पर अपमिश्रक नहीं मिला है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img