Chandigarh : ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद- बलतेज पन्नू

Chandigarh : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू होने जा रहा है, जिसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल होंगे। इस समारोह में गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला समेत जाने-माने पंजाबी कलाकार परफॉर्म करेंगे। उन्होंने पूरे पंजाब के लोगों से इन खेलों में हिस्सा लेने, उन्हें सपोर्ट करने और राज्य के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि बठिंडा दूसरी बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां ‘ के लॉन्च की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौथे सीज़न में पूरे पंजाब से खिलाड़ियों का रिकॉर्ड हिस्सा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, “‘खेडां वतन पंजाब दियां ‘ एक अनोखी पहल है क्योंकि यह अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों को जोड़ती है। दादा-दादी, माता-पिता और पोते-पोतियों सभी को हिस्सा लेने और मुकाबला करने का मौका मिलता है। यह सिर्फ़ एक स्पोर्ट्स समारोह नहीं है, बल्कि एक मूवमेंट है जो पंजाबियों को स्पोर्ट्स से जोड़ रहा है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ्य माहौल बना रहा है।”

‘आप’ के मीडिया इंचार्ज ने कहा, “चौथे सीज़न में, 9 आयु वर्गां के अधीन14 साल से 70 साल और उससे ज़्यादा उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 38 स्पोर्ट्स में मुकाबले करवाए जाएंगे और 4 पैरा-स्पोर्ट्स को भी शामिल किया गया हैं। हम खिलाड़ियों की मांग मानते हुए लड़के और लड़कियों दोनों के लिए गांव स्तर पर टेनिस-बॉल क्रिकेट प्रदर्शनी मुकाबले भी करवा रहे हैं।”

बलतेज पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि खिलाड़ियों को बिना किसी देरी के उनकी इनामी राशि मिले। उन्होंने कहा, “जब भी कोई खिलाड़ी ‘खेडां वतन पंजाब दियां ‘ में जीतता है, तो इनामी राशि सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले एथलीटों को समय पर फाइनेंशियल मदद भी सुनिश्चित की है।

उन्होंने कहा, “जब हमारे खिलाड़ी देश को रिप्रेजेंट करने की तैयारी कर रहे हों, तो उन्हें पैसे की चिंता नहीं करनी चाहिए। इसीलिए कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक्स के लिए चुने गए एथलीटों को मुकाबलों में जाने से पहले ही उनकी तैयारी के लिए वित्तीय मदद दी जाती है।”

भारतीय हॉकी टीम को सरकार से मिली मदद को याद करते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा, “जब भारतीय हॉकी टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीतकर लौटी, तो पंजाब सरकार ने वादे के मुताबिक खिलाड़ियों को तुरंत 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। केंद्र से इनाम की रकम बाद में आई, लेकिन पंजाब ने हमारे खिलाड़ियों को इंतज़ार नहीं कराया। यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का खिलाड़ियों के प्रति कमिटमेंट दिखाता है।”

बलतेज पन्नू ने बताया, “पूरे पंजाब में 3,100 से ज़्यादा गांव-स्तर के स्पोर्ट्स स्टेडियम चालू किए जा रहे हैं। इन ग्राउंड्स में फ्लडलाइट्स और स्पोर्ट्स इक्विपमेंट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। बच्चे शाम को वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और दूसरे गेम खेलने के लिए इन ग्राउंड्स का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा कर रहे हैं।”

स्पोर्ट्स के प्रति उत्साह को सरकार के चल रहे ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जोड़ते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा कि स्पोर्ट्स युवाओं को नशों का एक अच्छा विकल्प देते हैं। “स्पोर्ट्स हमारे युवाओं को एक सही दिशा और क्रिएटिव विकल्प देते हैं। युद्ध नशेआं विरुद्ध सिर्फ सरकारी कार्रवाई तक सीमित नहीं रह सकती। ‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ (गांव की सुरक्षा समितियों) के ज़रिए आम नागरिकों को भी इस जंग में शामिल किया गया है। सरकारी मशीनरी के ज़रिए मिली जानकारी की जांच की जाती है और उसके हिसाब से कार्रवाई की जाती है।”

बलतेज पन्नू ने खिलाड़ियों के सम्मान और सहयोग के लिए सरकार के प्रयत्नों पर रोशनी डाली। बलतेज पन्नू ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ियों को पता हो कि पंजाब उनके साथ खड़ा। मई महीने में, 85 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि 11 जाने-माने खिलाड़ियों को पीसीएस और डीएसपी की नौकरी दी गई है। इसका मकसद यह पक्का करना है कि हमारे खिलाड़ी पैसे की अनिश्चितता के दबाव के बिना अपने स्पोर्ट्स करियर पर ध्यान दे सकें।”

उन्होंने कहा कि पंजाब अक्टूबर-नवंबर में मोहाली और जालंधर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की भी मेज़बानी करने वाला है। “अक्टूबर-नवंबर में मोहाली और जालंधर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करना पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक पल है। यह एक ऐसा राज्य है जिसने भारत के कुछ बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, और यहां एक इंटरनेशनल स्तर का हॉकी टूर्नामेंट ऑर्गनाइज़ करने से देश के ‘स्पोर्ट्स पावरहाउस’ के तौर पर पंजाब की पहचान और मज़बूत होती है।”

बलतेज पन्नू ने कहा, “12 अगस्त से, ‘मशाल’ पूरे पंजाब में घूम रही है और इसे लोगों और जाने-माने खिलाड़ियों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसने ‘खेल पंजाब की मातृभूमि हैं’ का मैसेज राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाया है और लोगों को इस स्पोर्ट्स मूवमेंट का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित किया है।”

बलतेज पन्नू ने अपील की, “मैं हर पंजाबी से अपील करता हूं कि वे खेलों में हिस्सा लें, हमारे खिलाड़ियों को बढ़ावा दें और एक हेल्दी और मज़बूत पंजाब बनाने का हिस्सा बनें। सभी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को पूरा करने में अपना योगदान देना चाहिए।

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...

Topics

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img