Hapur News : हापुड़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, तीन केस मिले, एक बुजुर्ग की मौत

Hapur News : दिल्ली और गाजियाबाद के बाद अब हापुड़ में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिले में तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें धनौरा गांव निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग नानक चंद शर्मा की गौतमबुद्धनगर के एक अस्पताल में मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक के बाद अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि केशव नगर निवासी 58 वर्षीय महिला का इलाज मेरठ में चल रहा है। वहां आरटीपीसीआर जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। गढ़मुक्तेश्वर की 58 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका इलाज भी मेरठ में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि धनौरा निवासी बुजुर्ग नानक चंद शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को टीम ने गांव में जाकर जांच की और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीजों के संपर्क में आए लोगों को दवा दी गई है।

स्वाइन फ्लू को लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी की है। अलर्ट के बाद जिले की आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पांच-पांच और जिला अस्पताल में बीस बेड आरक्षित किए गए हैं। स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है और लक्षण के आधार पर मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

Hot this week

Dehradun : पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाएंगे, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Dehradun : देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img