Hapur News : हापुड़ के नाहरी दरबार होटल में मारपीट और तोड़फोड़, वीडियो वायरल

Hapur News : बुलंदशहर रोड स्थित नाहरी दरबार होटल में जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने होटल के अंदर घुसकर संचालक के साथ मारपीट की और सामान में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि होटल संचालक का अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के साथ पुराने आर्थिक हिसाब को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पूर्व पार्टनर अपने कुछ साथियों के साथ बातचीत करने के लिए होटल पर पहुंचा था। शुरुआत में बातचीत सामान्य रूप से शुरू हुई लेकिन धीरे धीरे बहस तेज हो गई।

आरोप है कि बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ने पर युवकों ने गाली गलौज करते हुए होटल संचालक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। युवकों ने संचालक को जमीन पर गिराकर लात घूंसों से पीटा। इस दौरान होटल के अंदर रखे सामान में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुई इस घटना से होटल में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना मोबइल कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और वायरल वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img