Hapur News : बहादुरगढ़ के केशवनगर स्थित महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कृष्ण रूप सज्जा और मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजकर भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योगीराज कृष्ण ने अपने जीवन में अनीति के विरुद्ध नीति का पालन करना सिखाया। उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कृष्ण ने धर्म के साथ रहते हुए अधर्म की पराजय की पटकथा लिखी थी। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें हमेशा धर्म के साथ रहना चाहिए। दुर्योधन ने कृष्ण को अपने साथ न रखकर उनकी 11 अक्षौहिणी सेना मांगी थी, फिर भी उसकी पराजय हुई।
प्रतियोगिता में मटकी सज्जा में प्रथम स्थान यतिका ने, द्वितीय स्थान डोली ने तथा तृतीय स्थान झलक और कृष्णा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कृष्ण रूप सज्जा में प्रथम स्थान वरुण और उदय ने तथा द्वितीय स्थान युवराज और प्रभात ने प्राप्त किया। राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवनी ने, द्वितीय स्थान तन्वी ने तथा तृतीय स्थान झलक और परिधि ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।


