Hapur News : रोडरेज में 22 साल के युवक की हत्या, दोस्त के साथ लौट रहा था घर

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पबला रोड पर सोमवार शाम मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। स्कूटी की टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान छिद्दापुरी निवासी नीशू पुत्र अनिल कश्यप के रूप में हुई है। वह हापुड़ की एक कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पिता अनिल कश्यप के मुताबिक नीशू सोमवार शाम करीब सात बजे अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। पबला रोड पर स्कूटी सवार कुछ युवकों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नीशू और स्कूटी सवार युवकों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर स्कूटी सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और नीशू के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में नीशू के सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी विनीत भटनागर, सीओ मुनीश चंद्र और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान मौके पर पहुंचे। पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि युवक की मौत के मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img