Hapur News : देव नंदिनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीक्षारंभ और स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को दिया सेवा का मंत्र

Hapur News : देव नंदिनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दीक्षारंभ समारोह और स्थापना दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्रों को नर्सिंग की पढ़ाई के साथ सेवा भाव, अनुशासन और जिम्मेदारी को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई।

समारोह में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन विशिष्ट अतिथि रहे। मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सीनियर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य पेश कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. शाइनी पीसी ने कॉलेज की स्थापना से अब तक की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉलेज का लक्ष्य छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ बेहतर क्लीनिकल प्रशिक्षण और समग्र विकास देना है। प्रो. दानिश ने नए छात्रों को कोर्स, क्लास व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, उपस्थिति के नियम, ट्रेनिंग, प्लेसमेंट और कॉलेज की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही एंटी रैगिंग और यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून के बारे में भी बताया। विवेक ने अस्पताल और कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी।

चेयरमैन डॉ. श्याम कुमार ने कहा कि नर्सिंग सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि सेवा और संवेदना का पेशा है। इसमें अनुशासन और अच्छी नैतिकता बहुत जरूरी है। डायरेक्टर डॉ. विमलेश शर्मा ने समय की कीमत समझाते हुए कहा कि देव नंदिनी हेल्थकेयर के लंबे अनुभव का लाभ छात्रों को मिलेगा। ट्रस्टी डॉ. गोविंद सिंह ने छात्रों से बड़े लक्ष्य तय कर मेहनत के साथ आगे बढ़ने को कहा।

मुख्य सलाहकार डॉ. अशोक मैत्रेय ने अनुशासन को सफलता की नींव बताते हुए समय का पालन और सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन ने कहा कि आज हेल्थ सेक्टर में कुशल नर्सों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने कहा कि एक अच्छी नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती है, छात्रों को अपने ज्ञान और सेवा से समाज को बेहतर स्वास्थ्य देना चाहिए।

इस दौरान नए छात्रों ने अपना परिचय दिया और नर्सिंग में बेहतर करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. खालिद ने समापन भाषण दिया और प्रियंका ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार के निर्देशन में दीप्ति और शाहरुना ने किया।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img