राज्यगुजरातराज्य

Gujarat : गुजरात को मिली एक और पशु चिकित्सा एवं पशुपालन कॉलेज की सौगात, अगले महीने से शुरू होगा प्रवेश

Gujarat News (अभिषेक बारड): गुजरात राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा और अंतिम छोर के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, राज्य के विद्यार्थियों के उज्ज्वल करियर के लिए एक और नई सुविधा की सौगात दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा गुजरात के हिम्मतनगर में एक नया पशु चिकित्सा एवं पशुपालन कॉलेज शुरू करने की मंजूरी दी गई है। इस कॉलेज में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से 80 सीटों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि कामधेनु यूनिवर्सिटी के अंतर्गत हिम्मतनगर में नया कामधेनु वेटरनरी कॉलेज खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। इस विषय में भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वीसीआई) द्वारा निरीक्षण और उचित समीक्षा के बाद इस वर्ष से यह कॉलेज शुरू करने के लिए स्वीकृति दे दी गई है।

कॉलेज प्रवेश और पाठ्यक्रम

वेटरनरी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए आणंद, नवसारी, जूनागढ़ और दांतीवाड़ा के बाद यह राज्य में पांचवां कॉलेज है। कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद इस कॉलेज में नीट की परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी इस कॉलेज में बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस (बीवीएससी) और एनिमल हसबेंडरी (एएच) डिग्री कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। कोर्स शुरू करने के लिए पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति पूरी हो चुकी है, जिसमें 01 प्रिंसिपल, 04 प्रोफेसर, 07 एसोसिएट प्रोफेसर, 34 असिस्टेंट प्रोफेसर और 23 गैर-शिक्षण स्टाफ शामिल हैं।

अत्याधुनिक कैम्पस और कम फीस पर उच्च गुणवत्तापूर्ण सुविधा

इस कॉलेज के शुरू होने से अब राज्य के विद्यार्थियों को एक और बेहतर कॉलेज में पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस कॉलेज का कैम्पस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। विद्यार्थियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार कम फीस पर उच्च गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ ही आवास की सुविधा भी उपलब्ध है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में पशु स्वास्थ्य मेलों की शुरुआत की गई थी। गुजरात देश का ऐसा राज्य है; जहाँ पशुधन के लिए हेल्थकार्ड, पशु स्वास्थ्य मेलों तथा पशुओं के मोतियाविंद के ऑपरेशन की सुविधाएँ भी विकसित की गई हैं। इस अभियान को आगे ले जाने में यह कॉलेज आगामी समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players