Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: जेई 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Hapur News : एंटी करप्शन मेरठ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा दांव चला। टीम ने छापामारी के दौरान जूनियर इंजीनियर (जेई) अशोक कुमार को 50,000 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि असिस्टेंट इंजीनियर (एई) संजय कुमार मौके से फरार हो गया।

शिकायत से खुला भ्रष्टाचार का खेल

एंटी करप्शन टीम को ठेकेदार संदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि विभाग के एई और जेई उससे काम का भुगतान करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। संदीप के मुताबिक, उसने जून माह में 4.50 लाख रुपए का टेंडर कार्य पूरा कर दिया था, लेकिन अब तक सिर्फ 3.36 लाख रुपए का ही भुगतान हुआ। शेष रकम रोककर उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

जाल बिछाकर किया गिरफ्तारी का प्लान

शिकायत की पुष्टि होते ही एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाई और मंगलवार को PWD कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही ठेकेदार ने तय रकम के तहत 50,000 हजार रुपए जेई अशोक कुमार को दिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और इसी बीच एई संजय कुमार मौका पाकर भाग निकला।

स्थानीय पुलिस का सहयोग

मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम व बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी जेई को थाने ले जाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। एई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

टीम में कई अधिकारी रहे शामिल

छापामारी टीम में एसएचओ योगेंद्र धामा, एसएचओ कमलेश यादव, एसएचओ दुर्गेश कुमार, एसआई जे.पी. यादव और चौकी प्रभारी हापुड़ राहुल तोमर समेत कई अधिकारी शामिल रहे। फिलहाल एंटी करप्शन मेरठ टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और फरार एई की तलाश जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें