Delhi Crime: किशनगढ़ में नाबालिगों पर फायरिंग, एक की मौत, 38 वर्षीय आरोपी समेत 4 नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime: किशनगढ़ में नाबालिगों पर फायरिंग, एक की मौत, 38 वर्षीय आरोपी समेत 4 नाबालिग गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में शनिवार शाम 5:45 बजे एक खतरनाक फायरिंग की घटना हुई, जिसमें 16 वर्षीय यश उर्फ भोला की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में 18 वर्षीय सौरभ यादव भी घायल हो गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे लोग दहशत में आ गए। मृतक के परिजन इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए किशनगढ़ थाने पर बैठे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले की जानकारी देते हुए साउथवेस्ट जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कल शनिवार शाम 5:45 बजे एक चाकू मारने के संबंध में कॉल प्राप्त हुई तुरंत मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे इस मामले में आरोपी 38 वर्षीय संजय महलावत को गिरफ्तार किया गया है और चार नाबालिक को हिरासत में लिया गया है ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img