नई दिल्ली: देश में स्वास्थ्य सेवा समन्वय के नए युग की शुरुआत

नई दिल्ली, 8 अप्रैल : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को ‘अंतर-एम्स रेफरल’ पोर्टल का अनावरण किया। इस पोर्टल से देश के सभी एम्स अस्पतालों में नागरिकों को उन्नत उपचार सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ परामर्श सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, यह पोर्टल एम्स दिल्ली ने विकसित किया है जिसके जरिये एम्स नेटवर्क के भीतर तकनीकी समाधान पेश किया जा सकेगा। साथ ही देशभर में स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन और रोगी रेफरल प्रणाली में क्रांति लाई जा सकेगी। यह देश में स्वास्थ्य सेवा समन्वय के नए युग की शुरुआत है। देश की तकनीकी शक्ति से चिकित्सा क्षेत्र को बदलने और लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वह अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एम्स संस्थानों के केंद्रीय निकाय की आठवीं बैठक में बोल रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक अंतर-एम्स रेफरल परियोजना में निर्बाध, सुरक्षित और पारदर्शी रेफरल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए चेहरे की पहचान प्रणाली और स्वचालित वर्कफ़्लो सहित अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है। इन नवाचारों को प्रतीक्षा समय को कम करने, मैन्युअल त्रुटियों को कम करने और अधिक रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा अनुभव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। वर्तमान में भारत में 26 एम्स हैं, जिनमें से 20 पूरी तरह से चालू हैं और बाकी अभी भी निर्माणाधीन हैं तथा आने वाले वर्षों में पूरी तरह से चालू हो जाएंगे। एम्स-दिल्ली सबसे पुराना एम्स है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img