उत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जांच अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 11 वाहन जब्त

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जांच अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 11 वाहन जब्त

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए जांच अभियान में क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 11 वाहनों को जब्त किया गया। राजस्व, परिवहन और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि यह कार्रवाई इको टेक-1, डीएनडी, कालिंदी कुंज और चारमूर्ति पर की गई। वाहनों को थाना इकोटेक-1 में एक, सेक्टर 126 कालिंदी कुंज में छह और बिसरख में चार वाहनों को बंद किया गया। वाहनों में अधिक सामान के अलावा पंजीकरण चिह्न स्पष्ट नहीं था। इसके अलावा निर्माण सामाग्री त्रिपाल से ढंकी नहीं थी। वाहन में रिफ्लेक्टर न लगा होने, फिटनेस व परमिट प्रमाणपत्र नहीं होने और कर जमा न होने के कारण कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button