राशिद के बिना न्यूजीलैंड को टक्कर देगा अफगानिस्तान

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो की पिच पर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान का नहीं खेलना एनसीआर के दर्शकों को खलेगा। चोट के कारण राशिद का टीम में चयन नहींं हो पाया है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम बिना राशिद के ही ग्रेनो आ रही है। ग्रेनो में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने सोमवार को अपनी प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है। जबकि न्यूजीलैंड अपनी टीम की घोषणा पहले ही कर चुकी है। हशमतुल्लाह शाहिदी कप्तान की भूमिका में होंगे।

बुधवार को अफगानिस्तान टीम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगी और बृहस्पतिवार से स्टेडियम में शिविर कैंप में अभ्यास शुरू कर देगी।ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 9 से 13 सितंबर तक न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच का मुकाबला होगा। मैच के लिए दोनों देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। कैंप में बेहतर प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन टेस्ट मैच के लिए किया जाएगा।

तैयारियों को दिया अंतिम रूप
न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर स्टेडियम प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। कर्मचारी युद्ध स्तर पर स्टेडियम की रंग व पुताई करने में लगे हुए हैं। कैंप में अभ्यास करने के लिए मैदान पर चार पिच तैयार की गई है। वहीं, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दस नेट भी दुरुस्त किए गए हैं। खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, उसका भी ध्यान रखते हुए माउंट की घास को काटा गया है।

अफगानिस्तान की घोषित प्रारंभिक टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, शाहिदुल्लाह कमाल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), रहमत शाह, गुलबदीन नायब, अफसर जजई (विकेटकीपर), जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, नवीद जादरान, कैस अहमद , अजमतुल्लाह ओमरजई, जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, खलील अहमद, यामा अरब।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img