राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida West traffic: गौड़ चौक–तिगरी के बीच दो नए यूटर्न का निर्माण शुरू, अगस्त तक मिलेगा ट्रैफिक जाम से राहत

Greater Noida West traffic: गौड़ चौक–तिगरी के बीच दो नए यूटर्न का निर्माण शुरू, अगस्त तक मिलेगा ट्रैफिक जाम से राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए गौड़ चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर दो नए यूटर्न बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों ओर के सर्विस मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि यह पूरा कार्य अगस्त महीने तक पूरा कर लिया जाए, ताकि क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को और अधिक सुगम बनाया जा सके।

गौड़ सिटी-वन और गौड़ सिटी-टू सहित आसपास की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को इस परियोजना से सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग न केवल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों बल्कि गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। सुबह से देर रात तक भारी ट्रैफिक के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

परियोजना विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल सर्विस मार्ग साढ़े तीन मीटर चौड़ा है, जिससे यह केवल एक लेन का है। अब इसे चौड़ा कर दो लेन का किया जाएगा। इससे मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर हो सकेगा। इसके साथ ही तिगरी और गौड़ चौक के बीच दो नए यूटर्न बनाए जा रहे हैं, जिन पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी।

खजूर चौक के पास, तिगरी गोलचक्कर से पहले बनने वाला यूटर्न विशेष रूप से गौड़ सिटी-टू की ओर से आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। अभी वाहन चालकों को तिगरी गोलचक्कर तक जाकर घूमना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। यूटर्न बनने के बाद न केवल यह समस्या दूर होगी, बल्कि तिगरी गोलचक्कर पर लगने वाले जाम में भी कमी आएगी। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 होते हुए गाजियाबाद की ओर जाना भी आसान हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का फोकस ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने पर है। इसी क्रम में यहां प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने के साथ लगातार नए यूटर्न बनाए जा रहे हैं। अब तक क्षेत्र में पांच से अधिक नए यूटर्न बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनमें गौड़ चौक से इटेड़ा गोलचक्कर के बीच, इटेड़ा से एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच और एक मूर्ति से रोजा गोलचक्कर के बीच बने यूटर्न शामिल हैं। इसके अलावा चार यूटर्न पहले से ही इस इलाके में मौजूद हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि गौड़ चौक और तिगरी के बीच सर्विस मार्ग को चौड़ा करने के साथ दो यूटर्न बनाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक दूर होगी। साथ ही गौड़ चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य को भी तेज कर दिया गया है, ताकि आने वाले समय में यातायात और अधिक सुचारू हो सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players