Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बिल्डर साइट पर गुंडागर्दी, कर्मचारी से मारपीट कर निर्माण रोकने की धमकी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बिल्डर साइट पर गुंडागर्दी, कर्मचारी से मारपीट कर निर्माण रोकने की धमकी

ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गुरुवार को बिल्डर साइट पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। सेक्टर-22 डी स्थित चपरगढ़ गांव के पास एक निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे कर्मचारी के साथ असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि निर्माण कार्य न करने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के रोहिणी निवासी अजय कुमार, जो वर्तमान में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी को चपरगढ़ गांव के पास करीब 10 एकड़ भूमि पर हाईराइज बिल्डिंग निर्माण का टेंडर मिला है। बुधवार को वह अपनी टीम के साथ साइट पर पहुंचे थे और निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और खुद को स्थानीय बताकर निर्माण कार्य रोकने लगे।

आरोप है कि इन असामाजिक तत्वों ने निर्माण कार्य का ठेका अपने लोगों को देने का दबाव बनाया और काम न रुकने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। जब अजय कुमार ने इसका विरोध किया और नियमों के तहत काम होने की बात कही, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह अजय कुमार को बचाया।

घटना के बाद घायल अजय कुमार कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ दनकौर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img